Home / Breaking News / गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल में मनाया गया।

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल में मनाया गया।

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया

रसड़ा, बलिया। सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल, रसड़ा में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके पश्चात प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अपने विचार साझा किए प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में आपसी सम्मान, अनुशासन, एकता और सहयोग बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ-साथ सहकर्मियों को भी प्रेरित करना आवश्यक है। एकता और सामूहिक प्रयासों से ही भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की। उन्होंने सभी से महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now