Home / News / प्रवेश वर्मा के थप्पड़ वाले वीडियो पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना

प्रवेश वर्मा के थप्पड़ वाले वीडियो पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। वीडियो में प्रवेश वर्मा युवक का मोबाइल नीचे करते और उसके बाद उसे थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़क पर सवाल पूछने पर थप्पड़ और संसद में सवाल पूछने पर माइक बंद किया जाता है। उन्होंने इसे सत्ता और जवाबदेही से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

वहीं, प्रवेश वर्मा ने घटना को लेकर अपना पक्ष भी सामने रखा है। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now