(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया) : मुख्य चिकित्साधिकारी अभय नारायण राय ने रविवार को दोपहर रसड़ा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया स्वास्थ्य सेवाओं
का सच जाना तथा खामियां मिलने पर उन्होंने अधीक्षक डा. मनीष जायसवाल को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दरम्यान सीएमओ ने प्रसव कक्षा, दवा स्टोर, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य व्यवस्था का अवलोकन किया। अधीक्षक कक्ष में बिजली न रहने तथा जनरेटर न चलाए जाने पर अधीक्षक द्वारा संतोष जनक उत्तर नहीं दिए जाने पर सीएमओ ने काफी नराजगी जताई तथा चेतावनी दी कि बिजली न रहने के बाद जनरेटर चलाए जाने की व्यवस्था शीघ सुनिश्चित की जाय। अधीक्षक द्वारा शासन के कार्यक्रमों तथा चिकित्सालय संबंधी स्वास्थ्य सेवाओ की जानकारी पत्रकारों को न दिए जाने की शिकायत पर उन्होंने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते रवैये एवं व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी।








