Home / News / CM के खिलाफ FIR कराने पहुंचीं मीसा भारती, पुलिस पर आवेदन नहीं लेने का आरोप

CM के खिलाफ FIR कराने पहुंचीं मीसा भारती, पुलिस पर आवेदन नहीं लेने का आरोप

बिहार की राजनीति में जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आरजेडी सांसद मीसा भारती 25 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने पटना के सचिवालय थाने पहुंचीं। मीसा भारती का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत का आवेदन स्वीकार नहीं किया।

मीसा भारती ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से जमुई मामले की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ तस्वीर साझा की गई, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर होने का सवाल उठा। इसी आधार पर उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मीसा भारती ने कहा कि वह खुद सांसद हैं और अगर उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की जा रही है तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे मामले पर बिहार की सियासत गरमा गई है। वहीं रिपोर्टों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया से साझा की गई तस्वीर को बाद में हटा दिया गया। मामले को लेकर आरजेडी नेताओं और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now