(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया
रसड़ा (बलिया) :बलिया-मऊ रेलखंड पर स्थापित अति महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन रसड़ा में गरीब नवाज एक्सप्रेस, गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तथा छपरा-पटना आनंद विहार सुपर फास्ट एक्सप्रेस का रसड़ा रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर आदर्श नगर पालिका रसड़ा के ठाकुरबाड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने शुक्रवार को रेलमंत्री के नाम पत्र भेजकर मांगों को पूर्ण किए जाने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि रसड़ा रेलवे स्टेशन रसड़ा तहसील, कासिमाबाद क्षेत्र एवं आस-पास के लगभग 160 गांवों के लाखों यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है किंतु इस स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को मऊ एवं बलिया ट्रेन पकड़ने को बाध्य होना पड़ता है। साथ ही साथ रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पेयजल, प्रकाश, बैठने की समुचित व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय का निर्माण, वरिष्ठ नागरिक, महिला एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है।









