लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा
कल्याणपुर: अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को कल्याणपुर अंचलाधिकारी के साथ विशेष बैठक कर अंचल में चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जमाबंदी अद्यतीकरण तथा नामांतरण एवं उत्तराधिकार से संबंधित विशेष अभियान को मिशन मोड में संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
उन्होंने जमाबंदी अद्यतीकरण, नामांतरण एवं उत्तराधिकार से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान की प्रगति की लगातार निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने को कहा।
बैठक में एसडीओ ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा आम लोगों को समय पर राजस्व सेवाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।






