Home / News / सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, भविष्य की सुरक्षा के लिए बीमा भी जरूरी : तारावती राठिया

सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, भविष्य की सुरक्षा के लिए बीमा भी जरूरी : तारावती राठिया

बीमा सलाहकार तारावती राठिया ने लोगों से जीवन बीमा के प्रति जागरूक होने की अपील की
कोरबा। आज के दौर में परिवार की आर्थिक सुरक्षा के साथ भविष्य की बेहतर योजना बनाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बीमा सलाहकार तारावती राठिया लोगों को जीवन बीमा के महत्व के प्रति जागरूक कर रही हैं।
तारावती राठिया का कहना है कि जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत जरूरतों के साथ परिवार के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। जीवन बीमा परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ भविष्य के लिए बचत और वित्तीय योजना बनाने में सहायक हो सकता है।
उन्होंने बताया कि बीमा के माध्यम से परिवार की सुरक्षा, भविष्य के लिए बचत, आर्थिक सुरक्षा तथा निर्धारित वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपनी आवश्यकताओं और आर्थिक स्थिति के अनुरूप बीमा योजनाओं की जानकारी लेने तथा उचित सलाह के बाद निर्णय लेने की अपील की।
तारावती राठिया, बीमा सलाहकार, भारतीय जीवन बीमा निगम ने कहा कि समय रहते भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए योजना बनाना परिवार के लिए उपयोगी कदम हो सकता है।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now