झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़। झालावाड़ नगर परिषद आम चुनाव 2026 में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह 24 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:30 बजे नगर परिषद कार्यालय, झालावाड़ में आयोजित किया जाएगा।
समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी, झालावाड़ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पदभार ग्रहण समारोह में नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण, कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मित्रगण तथा शुभचिंतक उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस परिवार की ओर से सभी पार्षदगण, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित सभापति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया गया है।






