Home / News / भूमि विवाद के 10 मामलों की सुनवाई, सात का मौके पर निष्पादनतीन मामलों में अगली सुनवाई के लिए नोटिस जारी करने का आदेश

भूमि विवाद के 10 मामलों की सुनवाई, सात का मौके पर निष्पादनतीन मामलों में अगली सुनवाई के लिए नोटिस जारी करने का आदेश

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर। सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवादों से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि विवाद के कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई।

बैठक के दौरान संबंधित पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर मामलों की समीक्षा की गई। इनमें से सात मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों में अगली सुनवाई के लिए नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया।

प्रशासन की ओर से भूमि विवादों के समयबद्ध एवं प्रभावी निपटारे पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की सुनवाई से लंबित भूमि विवादों के समाधान में तेजी आने के साथ आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन की दिशा में आयोजित यह बैठक प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now