Home / Updates / अब बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा हुई रदद पेपर लीक होने के बाद…..

अब बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा हुई रदद पेपर लीक होने के बाद…..

बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार पुलिस दरोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC ने 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित हुई मुख्य परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है।

इस परीक्षा के जरिए पुलिस अवर निरीक्षक के 1,799 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा को लेकर पिछले कुछ समय से गड़बड़ी और प्रश्नपत्र की तस्वीरें सामने आने से जुड़े सवाल उठ रहे थे। आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU इन शिकायतों और मिले साक्ष्यों की जांच भी कर रही थी। हालांकि आयोग ने परीक्षा रद्द करने की आधिकारिक वजह फिलहाल सिर्फ “अपरिहार्य कारण” बताई है।

परीक्षा रद्द होने के बाद अब अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। BPSSC ने साफ किया है कि नई परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर नजर रखें।

यानी फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि दोबारा परीक्षा कब होगी और जांच में सामने आए आरोपों का क्या निष्कर्ष निकलता है। अभ्यर्थियों की नजर अब आयोग की अगली आधिकारिक सूचना पर टिकी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now