Home / Breaking News / कॉमरेड शशिकांत झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित

कॉमरेड शशिकांत झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर। सीपीआई (एम) जिला कमेटी सदस्य, चकहबीब पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रहे कॉमरेड शशिकांत झा की स्मृति में शनिवार को श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने ‘लाल सलाम’ एवं ‘अमर रहें’ के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सीपीआई (एम) केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य शाह जफर इमाम, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद सुनील, एसएफआई की राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव नीलम देवी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कॉमरेड शशिकांत झा के व्यक्तित्व एवं सामाजिक-राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे लोकप्रिय कम्युनिस्ट नेता के साथ-साथ मिलनसार सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। किसानों और मजदूरों के संघर्ष में उनकी सक्रिय भूमिका रही। गरीबों की समस्याओं और उनके उत्थान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शशिकांत झा वर्ग संघर्ष एवं सामाजिक आंदोलनों से जुड़े एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में याद किए जाएंगे। सभा में उपस्थित साथियों ने उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने और पूरा करने का संकल्प लिया।

सभा को अखिल भारतीय पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, राम सागर पासवान, विभूतिपुर उत्तर लोकल कमेटी के सचिव श्याम किशोर कमल, विभूतिपुर दक्षिण के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, जिला कमेटी सदस्य विश्वनाथ महतो, रामदेव राय, अवधेश कुमार मिश्र, सिया प्रसाद यादव, अरविंद कुमार दास, दिनेश पासवान, राजगीर यादव, राजद नेता नंदकिशोर यादव, उनके गुरुदेव कन्हैया ठाकुर सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार मनोरंजन प्रसाद मिश्र, प्रभात खबर के संवाददाता प्रभु नारायण झा तथा उनके अनुज अरुण कुमार झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य, समर्थक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मौन धारण कर दिवंगत कॉमरेड शशिकांत झा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now