Home / Breaking News / हिंदी पखवाड़ा पर पेंटिंग व श्रुतलेख प्रतियोगिता, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

हिंदी पखवाड़ा पर पेंटिंग व श्रुतलेख प्रतियोगिता, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर। प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित यूनिक चिल्ड्रेन्स एकेडमी के सभागार में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर पेंटिंग एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पेंटिंग प्रतियोगिता का संचालन कला शिक्षिका प्रियंका कुमारी एवं पूनम जायसवाल के निर्देशन में किया गया। वहीं, श्रुतलेख प्रतियोगिता के दौरान प्रो. अमरनाथ चौधरी, संजय कुमार एवं आयुष कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के बाद श्रुतलेख में आर्यन राज, आरुषि कुमारी, दीपेश, पीयूष राज, अंजलि कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, ऋषभ कुमार, अयांश आर्यन, मणिकांत कुमार, आशीष राज, पल्लवी प्रिया, भावना वर्मा, रूचि कुमारी, रानी कुमारी, यश कुमार, आस्था कुमारी, आनंद रत्न, अभिरंजन कुमार, सत्यम कुमार, खुशी प्रिया, खुशबू कुमारी और नवनीत कुमार का चयन किया गया।

वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनाली सुमन, नेहा कुमारी, वर्षा कुमारी, दिव्यांश मिलन, आदित्य राज, आकृति कुमारी, अनुराग कुमार, आराध्या कुमारी, तान्या कुमारी, सुरुचि कुमारी, खुशबू कुमारी, कल्पना कुमारी, संध्या कुमारी, प्रियांशु कुमार, अनुज राज एवं स्वाति कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन कुमार ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी के विकास से समाज और देश की हर क्षेत्र में उन्नति होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, सूचित कुमार, रंजन कुमार, प्रतीक कुमार, रामचंद्र दास, दीपक कुमार, पिंटू कुमार, पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, पल्लवी कुमारी, पूजा कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now