Home / Breaking News / रसड़ा में निकली भगवान विश्वकर्मा जागरूकता शोभायात्रा, महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज हुए शामिल

रसड़ा में निकली भगवान विश्वकर्मा जागरूकता शोभायात्रा, महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज हुए शामिल

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। शुक्रवार को श्रीनाथ जी मठ स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान मंदिर परिसर से भगवान विश्वकर्मा जागरूकता शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज ने सम्मिलित होकर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की आराधना की।
इस अवसर पर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की आराधना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि श्रम, कौशल, सृजनशीलता और कर्म के प्रति सम्मान का संदेश भी देती है। जागरूकता शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा जी के आदर्शों और सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण करना है।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। साथ ही समाज में श्रम एवं हुनर के सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now