Home / News / मोहिउद्दीन नगर के बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर विधायक राजेश कुमार सिंह ने प्रधान सचिव से की मुलाकात

मोहिउद्दीन नगर के बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर विधायक राजेश कुमार सिंह ने प्रधान सचिव से की मुलाकात

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर। मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह ने पटना में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल से मुलाकात की। विधायक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।

विधायक के अनुसार, उन्होंने प्रधान सचिव को क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाढ़ राहत सूची से वंचित रह गए योग्य परिवारों के नाम जोड़ने की मांग की गई। इसके साथ ही असहाय विधवा महिलाओं को भी राहत सूची में शामिल करने का आग्रह किया गया।

विधायक ने भविष्य में बाढ़ एवं अन्य आपदा की स्थिति में लोगों और पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र में ऊंचे टीलों के निर्माण की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों के निर्माण से आपदा के समय प्रभावित लोगों और पशुओं को सुरक्षित शरण मिल सकेगी।

विधायक राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, मुलाकात के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने उनके द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now