Home / News / सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर । जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न कक्षों, परिसर, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली तथा प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और केंद्र के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने तथा प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने केंद्र में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, प्रशिक्षण कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की। उन्होंने परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने और प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किए जाएं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों से केंद्र की वर्तमान स्थिति एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now