खबर सहारनपुर
उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त संयुक्त डॉ आदर्श सिंह एवं आबकारी आयुक्त नीरज वर्मा के निर्देशन में चला आबकारी विभाग का चेकिंग अभियान
अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध राजेश मिश्र आबकारी निरीक्षक सेक्टर 1,राजकमल सिंह आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 एवं दीपा केसरी, बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में स्थित देशी विदेशी एवं बीयर की दुकानों तथा ढाबों / रेस्टोरेंट पर चेकिंग अभियान चलाया गया.. घंटाघर,अंबाला रोड स्थित रेहड़ी दुकानदार एवं ढाबा संचालकों को आबकारी नियमों से अवगत कराते हुए नियमानुसार संचालन करने के निर्देश दिए गए. साथ ही संदिग्ध ग्राम एवं ईंट भट्ठों पर भी दविस की कार्रवाई की गई. अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी उधर सरसावा चेक पोस्ट पर भी सहायक आबकारी आयुक्त विशाल वर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की हथिनी कुंड बैराज वहां पर भी आबकारी निरीक्षक विकास यादव अपने पूरी टीम के साथ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हथिनी कुंड बैराज पर अन्य राज्य की अवैध शराब की रोकथाम हेतु बढ़िया हरियाणा से आ रहे हैं वाहनों की चेकिंग की गई
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त नीरज वर्मा के निर्देशन के अनुसार यह चेकिंग अभियान चल रहा है जिसमें सरसावा चेक पोस्ट, हथिनी कुंड बैराज, शहर में अपने ढाबे और गांव देहातों पर कच्ची शराब सब जगह चेकिंग अभियान चलाया गया है और आबकारी विभाग की टीम के साथ पुलिस की संयुक्त टीम और आबकारी प्रवर्तन विभाग
की टीम भी साथ में थी
रिपोर्ट
नीरज जोय







