Home / News / गौरासी कला पंचायत में घोटाला के मिल रहे बड़े संकेत, एक ही फर्म को लाखों का भुगतान, जांच की मांग

गौरासी कला पंचायत में घोटाला के मिल रहे बड़े संकेत, एक ही फर्म को लाखों का भुगतान, जांच की मांग

सीतापुर। विकास खंड पिसावां की ग्राम पंचायत गौरासी कला में वित्तीय घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत की धनराशि से अलग-अलग विकास कार्य दिखाकर एक ही फर्म को लाखों रुपये का भारी भुगतान कर दिया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पूरे वित्तीय सत्र 2025-26 में एक ही फर्म पर अधिक भुगतान क्यों किया गया?
सूत्रों का कहना है कि जिस फर्म को भुगतान किया गया है वह ग्राम प्रधान के बेहद करीबी और चहेतों की बताई जा रही है। प्रधान ने अपने पद का दुरुपयोग कर चहेती फर्म को लाभ पहुंचाया है।
जबकि शासनादेश साफ कहता है कि प्रधान और सचिव अपने सगे-संबंधियों और चहेतों की फर्म को भुगतान नहीं कर सकते। बावजूद इसके गौरासी कला में खुलेआम नियमों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

जब इस संबंध में संबंधित सचिव से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो सचिव ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now