अभिषेक गुप्ता ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर लिया आशीर्वाद
रिपोर्ट अखिलेश गौतम
सीतापुर। खैराबाद के शांतिनगर स्थित बेबी अभिषेक गुप्ता अध्यक्ष नगरपालिका परिषद खैराबाद के आवास पर रविवार को पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज के पधारने पर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच महाराज जी का माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज सनातन धर्म के प्रतिष्ठित एवं प्रखर संत हैं तथा श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर हैं। उनके खैराबाद आगमन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पूज्य महाराज जी के चरणों की रज शांतिनगर स्थित उनके आवास पर पड़ी, यह उनके और उनके पूरे परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य एवं आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान करता है।
महाराज जी के स्वागत के दौरान महंत बजरंग मुनि महाराज, आरएसएस विभाग प्रचारक अभिषेक, आलोक बाजपेयी, अप्पू गुप्ता, दिलीप जोशी, सुनील मौर्य,बलराम पांडेय,राजेश मिश्रा,कुलदीप जायसवाल, मुस्कान बाल्मीकि, गौरव गुप्ता, गौरव अग्रवाल,रामजी गुप्ता,राजू रस्तोगी, संदीप गुप्ता, दीपू गुप्ता सहित क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





