चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के बाद चित्रकूट में हालात बिगड़ गए हैं। इसी बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने कहा – “जिस तरह प्रभु राम के संकट में चित्रकूट उनके साथ खड़ा था, उसी तरह आज चित्रकूट के संकट में एक रामभक्त उनके साथ खड़ा है।”
सीएम योगी ने सबसे पहले मंदाकिनी नदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया, उसके बाद रामघाट पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
मंदाकिनी में अतिक्रमण पर बोले सीएम –
सीएम ने कहा कि मंदाकिनी नदी में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है, जिसकी वजह से बाढ़ के हालात बने हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाकर नदी को उसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा।
800 परिवारों को राहत किट –
बाढ़ पीड़ित 800 परिवारों को सीएम ने अपने हाथों से राहत किट बांटी। राहत किट में राशन, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल है।
बेघरों को मिलेगा पट्टा और आवास –
जिन परिवारों के घर बाढ़ में बह गए हैं, उन्हें भूमि पट्टा और पीएम/सीएम आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा।
बजट की कमी नहीं होने देंगे –
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों में बजट की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा – “कोई भी पीड़ित खुद को अकेला न समझे, सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है।”
रिपोर्ट संजय मिश्रा ब्यूरो चित्रकूट उत्तर प्रदेश






