Home / News / SDO ने पूसा प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

SDO ने पूसा प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

कार्यालयी व्यवस्था का लिया जायजा, बोले—समय-सीमा में मिले सरकारी सेवाएं, पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता

समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पूसा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।

एसडीओ ने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और सेवाओं में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी सेवाएं सुगमता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने को कहा गया।

उन्होंने कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा आम लोगों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

एसडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालय आम जनता की सुविधा के लिए हैं, इसलिए लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशानी या विलंब का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now