Home / Updates / अंकित बालियान हत्याकांड में 02 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर नाम आए सामने….

अंकित बालियान हत्याकांड में 02 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर नाम आए सामने….

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर सोमवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए। औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित को ढेर कर दिया। दोनों गोगी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं और सोनीपत के रहने वाले थे

पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी की ओर फरार हुए थे। सोमवार सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश अंकित हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों को 20 से अधिक गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है।  

चार शूटरों ने दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित बालियान की हत्या में चार शूटर शामिल थे। इनमें सुमित और मोहित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अब पुलिस सत्यम और आर्यन की तलाश में जुटी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now