Home / News / श्री शुक्ला गुरुजी के निधन से शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित कर दी भावभीनी विदाई

श्री शुक्ला गुरुजी के निधन से शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित कर दी भावभीनी विदाई

सक्ती (मसानीय कला)। ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले श्री शुक्ला गुरुजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवारजनों, शिष्यों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।श्री शुक्ला गुरुजी ने शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने सरल, सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार के कारण उन्होंने समाज एवं अपने शिष्यों के बीच विशेष स्थान बनाया था। उनके द्वारा दिए गए ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन को शिष्य एवं शुभचिंतक सदैव याद रखेंगे।उनके निधन पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now