Home / News / खोडेश्वर महादेव मंदिर की लव-कुश वाटिका में पुल को झुलाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

खोडेश्वर महादेव मंदिर की लव-कुश वाटिका में पुल को झुलाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

[18:56, 8/26/2026] +91 99281 29905: जसवंतपुरा क्षेत्र के खोडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से विकसित की गई लव-कुश वाटिका में बने पुल को कुछ युवकों द्वारा लापरवाही से झुलाने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 1.5 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की गई इस वाटिका में पर्यटकों की सुविधा और आवागमन के लिए पुल का निर्माण करवाया गया है। वायरल वीडियो में करीब 11 युवक व किशोर समूह में पुल पर सवार होकर उसे जोर-जोर से झुलाते और लहराते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जताते हुए वन विभाग एवं प्रशासन से वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के मामले में कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि वाटिका से राजस्व भी प्राप्त हो रहा है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त गार्ड की कमी के कारण इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है।मामले को लेकर स्थानीय ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ने बताया कि पुल का निर्माण निर्धारित भार क्षमता को ध्यान में रखकर किया गया है। समिति की ओर से पूर्व में भी इस तरह की लापरवाही करने वाले लोगों को हिदायत दी जा चुकी है।वहीं, वन एवं पर्यावरण प्रेमियों की कार्रवाई की मांग के बाद स्थानीय वन रेंजर प्रविणसिंह ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद विभाग संबंधित युवकों की पहचान के लिए प्रयास कर रहा है। विभागीय इनपुट के आधार पर पहचान होने के बाद नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट भरत सोलंकी

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now