Home / News / इमरान मसूद की बेटी को लेकर बड़ा विवाद, दामाद पर मारपीट का आरोप; भतीजे ने खोला मोर्चा

इमरान मसूद की बेटी को लेकर बड़ा विवाद, दामाद पर मारपीट का आरोप; भतीजे ने खोला मोर्चा

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि परिवार से जुड़ा विवाद है। इमरान मसूद के भतीजे हमजा नोमान मसूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने बहनोई शायान मसूद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हमजा का दावा है कि उनकी बहन के साथ घर में ठीक व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने मारपीट, गाली-गलौज और घर से बाहर निकाले जाने जैसे आरोप लगाए हैं। हमजा ने यह भी कहा कि परिवार काफी समय से इस मामले को निजी रखते हुए चुप था, लेकिन अब परिस्थितियां ऐसी हो गई हैं कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखनी पड़ी।

पांच साल से परेशान करने का दावा

हमजा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन लंबे समय से परेशानी झेल रही थीं। उनके मुताबिक, परिवार ने रिश्तेदारी और आपसी सम्मान को देखते हुए कई मामलों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब मामला काफी आगे बढ़ चुका है।

उन्होंने दावा किया कि उनके पास कुछ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। हमजा के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर इन रिकॉर्डिंग को सामने रखा जा सकता है।

राजनीतिक कनेक्शन ने बढ़ाई चर्चा

इस पारिवारिक विवाद के बीच राजनीतिक घटनाक्रम भी अहम है। शायान मसूद ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का रुख किया है। इसके बाद उनके और इमरान मसूद के राजनीतिक मतभेद भी खुलकर सामने आए हैं

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now