झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़, में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर समस्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नाम निर्देशन पत्र से संबंधित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों से संबंधित समस्त सूचनाएं एवं प्रगति रिपोर्ट अविलंब जिला मुख्यालय पर भिजवाई जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जा सके।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खटिक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ सोनू कुमारी सहित निर्वाचन संबंधी अधिकारी, ओआईसी प्रभारी, सह-प्रभारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।








