Home / News / छतौना-अझौर एवं इसफा-चांदपुरा बांध मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था की मांग.

छतौना-अझौर एवं इसफा-चांदपुरा बांध मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था की मांग.

नावकोठी.सामाजिक कार्यकर्ता सह नावकोठी के वार्ड सदस्य मो. सलमान ने छतौना एप्रोच पथ पुल के एक छोर से अझौर बांध तक तथा इसफा पुल के एक छोर से चांदपुरा बांध तक सड़क मार्ग पर पर्याप्त विद्युत स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट की समुचित व्यवस्था कराने की मांग जिला पदाधिकारी बेगूसराय से की है.
दोनों सड़क मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग हैं.इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग एवं अन्य राहगीर आवागमन करते हैं.वर्तमान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम होते ही कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है.इससे पैदल राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.
मो. सलमान ने कहा कि अंधेरे के कारण असामाजिक गतिविधियों एवं आपराधिक घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल रहता है.उन्होंने जनहित एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों मार्गों का स्थल निरीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार विद्युत पोल, स्ट्रीट/एलईडी लाइट तथा जहां विद्युत कनेक्शन की सुविधा कठिन है, वहां सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है.
उन्होंने संबंधित विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश देकर विद्युत पोल, कनेक्शन एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का भी अनुरोध किया है.हसनपुर बागर के मुखिया विजय कुमार पासवान ने बताया कि चकमुजफ्फर मुसहरी से इसफा एप्रोच पथ तक विद्युतीकरण किया गया है.लाइटिंग की व्यवस्था हेतु प्रयास जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now