Home / News / सुरेश गुर्जर ने उठाई विधानसभा में किसानों की आवाज

सुरेश गुर्जर ने उठाई विधानसभा में किसानों की आवाज

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ जिले में किसानों को यूरिया-डीएपी खाद की किल्लत और जबरन अवांछित उत्पादों के अटैचमेंट के खिलाफ विधायक सुरेश गुर्जर ने आज पेश किया राजस्थान विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव
जयपुर, 20 अगस्त 2026 — झालावाड़ जिले में वर्तमान में किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है । खाद की दुकानों और क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर अन्नदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इस गंभीर लोक महत्व के विषय पर आज राजस्थान विधानसभा में नियम 50 के अंतर्गत स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया ।
स्थगन प्रस्ताव के माध्यम विधायक ने सदन का ध्यान दिलाया कि खाद विक्रेताओं और सोसायटियों द्वारा यूरिया खाद के साथ अन्य महंगे व अवांछित कीटनाशक/उत्पाद जबरन (अटैचमेंट) खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है ।
किसानों द्वारा विरोध करने या असमर्थता जताने पर उन्हें खाद देने से साफ इनकार किया जा रहा है ।
खुलेआम चल रही इस कालाबाजारी और अनुचित दबाव की नीतियों के कारण क्षेत्र के किसानों में अत्यधिक रोष एवं आक्रोश व्याप्त है ।
इस अविलंबनीय और विशिष्ट लोक महत्व के मसले पर सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि किसानों को सुगमता से और बिना किसी जबरन अटैचमेंट के खाद उपलब्ध कराई जा सके ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now