Home / News / मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जैसीनगर में 21 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद कार्यक्रम…

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जैसीनगर में 21 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद कार्यक्रम…

सागर (मध्यप्रदेश)
लालसाहब लोधी

सागर 20 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं को समय-सीमा में प्रदाय करने के उद्देश्य से  21 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत जैसीनगर स्थित मंगल भवन में जनसंवाद कार्यक्रम एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में  जिसमें नागरिकों की समस्याओं को सुना जाएगा एवं मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे, जो मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित  करेंगे।
 
इस कार्यक्रम में नागरिक शामिल होकर अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन द्वारा जनपद पंचायत जैसीनगर  के क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे 21 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने आवेदन दें और शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

युवा संगम का आयोजन 24 अगस्त 2026 को

सागर 20 अगस्त 2026
कलेक्टर श्रीमति प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन व निर्देशन में युवाओ को रोजगार एंव स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 अगस्त 2026 को शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर म.प्र. (गर्ल्स डिग्री कॉलेज) के परिसर में प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है।

           आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में रोजगार मेला तथा अप्रेन्टिसशिप मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियो के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आवेदको का साक्षात्कार लेकर चयन किया जावेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ की जानकारी तथा ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

           आवेदक साक्षात्कार के लिये रोजगार कार्यालय का पंजीयन, संमग्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज के फोटो, शैक्षणिक योग्यता संबंधी (अंकसूची) प्रमाण पत्र अपने साथ आवश्यक रूप से लाये। ताकि कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों के लिये उनका चयन किया जा सकें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now