नावकोठी.
नावकोठी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गयी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा ने की. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके देश के लिए दिए गये योगदानों पर चर्चा की.उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी.प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव रखी.पंचायती राज को मजबूत कर उन्होंने महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाया.आज उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है.
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में सुरेश पासवान,श्रीराम सिंह,शिवशंकर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.






