बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत जन्मोत्सव कार्यक्रम
नावकोठी. बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत प्रखंड के विष्णुपुर में महिला विकास एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा कन्या जन्मोत्सव सह माता सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया.विष्णुपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 70 पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर आकर्षक एवं सुंदर रंगोली का निर्माण किया गया.सेविका कमरून निशा बेग और मीना कुमारी ने संयुक्त रूप से अपने अपने पोषक क्षेत्र के वैसे धात्री माता जिसने कन्या को जन्म दिया है उसे आमंत्रित किया था.उत्सवी माहौल में
आयोजित कार्यक्रम में सीडीपीओ गुंजन मौली ने बताया कि बेटा हो या बेटी इसके जन्म पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.सरकार ने बेटियों को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए विशेष अभियान चलाया है.बेटियां घर की रहमत होती है.इसके सही परवरिश और शिक्षित बनाने पर जोर दिया. इस बीच कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया तथा चार योग्य धात्री माताओं को अपने बेटी की समय समय पर टीकाकरण कराने,उचित माप से ऊपरी आहार खिलाने,वजन आदि कराने को लेकर प्रोत्साहित किया.चारों बच्चियों को उपहार और माताओं को आदर्श माता के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका कुमारी कृष्णा,सहायिका सैमुन खातुन,रजनी कुमारी,माता ज्योति कुमारी,शबनम खातुन,शहजादी खातून,संगीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक माताएं मौजूद थे.






