नावकोठी.प्रखंड के पहसारा पश्चिम पंचायत में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत जन समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग शिविर में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए.कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल प्रभारी वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की स्पष्ट सोच है कि जो लोग विकास से वंचित हैं उनको विकास के मुख्य धारा से जोड़ना है.जनता के कार्यों का 30 दिनों के अंदर निपटारा करना सरकार की गारंटी है.उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आय, आवासीय,जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र 16 लाभुकों को अपने हाथों से वितरण किया.शिविर में पहले से एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ.मौके पर बीडीओ राहुल रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी, थानाध्यक्ष मो फिरदौस, पंचायती राज पदाधिकारी जितेंद्र कुमार,आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार,कनीय विद्युत अभियंता विमल कुमार साहा,एलईओ सह प्रभारी बीईओ मेघा वर्मा,बीएओ रौशन कुमार,मुखिया निभा देवी, मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह, सरपंच रामाशीष सिंह,पंचायत सचिव प्रवीर कुमार, कार्यपालक सहायक संजीव कुमार एवं फरियादी मौजूद थे.







