Home / News / विशाल रक्तदान शिविर का सफ़ल आयोजन, 47 यूनिट दान कर युवाओं ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह !

विशाल रक्तदान शिविर का सफ़ल आयोजन, 47 यूनिट दान कर युवाओं ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह !

कोरबा//आजादी का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत फरसवानी स्थित किशोर पब्लिक स्कूल प्रांगण में निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ एवं ग्राम सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानव सेवा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

दादू राठौर ने समाजसेवी रक्तदाताओं को कराया भोजन !

ग्राम फरसवानी के समाजसेवी दादू राठौर ने सभी रक्तदान करने वाले समाजसेवी रक्तदाताओं के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की थी। रक्तदान शिविर के प्रथम रक्तदाता राजा बाबू सोनन्त बने। जिसके बाद शिविर में पूरे परिवार सहित एक दंपत्ति में रक्तदान किया। शिविर में कुल 47 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिला रक्तदाताओं ने भी सहभागिता निभाई। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा जिसका हिसाब समिति अपने पास सुरक्षित रखती है। जिन रक्तदाताओं ने शिविर में अपना रक्तदान किया है उनके परिजनों को प्राथमिकता से यह रक्त उपलब्ध कराया जायेगा।

इंडियन मोबाइल ने रक्तदाताओं को निःशुल्क स्क्रीन गार्ड लगाया ! 

शिविर में चांपा इंडियन मोबाइल की ओर से सभी रक्तवीरों के मोबाइल फोन में निःशुल्क स्क्रीन गार्ड लगाया गया। वहीं इस सेवा कार्य की जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के कलाकार वीर देवांगन जी एवं इंस्टाग्राम पर चर्चित पी.के. गुड़ाखू वाले भी शिविर में पहुंचे। दोनों ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान शिविर की सफलता तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राकेश श्रीवास एवं ग्राम सेवा समिति से निमेश कुमार राठौर ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, अतिथियों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है और समय पर दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में निःस्वार्थ सेवा संस्थान एवं ग्राम सेवा समिति के सदस्यों की विशेष भूमिका रही।

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now