करतला। MY CHHOTA SCHOOL, करतला में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्नों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, सैनिक, तिरंगा एवं विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री भूपेश वैष्णव जी ने अपने संबोधन में बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना शुक्ला ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में अभिभावकों से फीडबैक लिया गया तथा सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
पूरे विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से देशभक्ति का माहौल बना रहा।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट










