Home / News / बखरी में उद्योग आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद निराला का जोरदार स्वागत

बखरी में उद्योग आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद निराला का जोरदार स्वागत

जदयू नेताओं ने किया सम्मान, उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन पर हुआ मंथन

बखरी, निज संवाददाता। बिहार सरकार के व्यावसायिक एवं उद्योग आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला का रविवार को बखरी पहुंचने पर जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। बखरी की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विकास, उद्योग-व्यवसाय के विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।कार्यक्रम में मोहिउद्दीन नगर विधानसभा प्रभारी जवाहर राय, जदयू बखरी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार देव, समाजसेवी राज किशोर राज, कुमार निशांत वर्मा, कांग्रेस नेता कमलेश कंचन समेत कई लोग मौजूद थे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आयोग के उपाध्यक्ष को सम्मानित कर क्षेत्र में उद्योग एवं व्यवसाय के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने, छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ व्यवसायियों और युवाओं तक पहुंचाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। उपस्थित लोगों ने कहा कि बखरी क्षेत्र में व्यापार और लघु उद्योगों की पर्याप्त संभावनाएं हैं। यदि स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवसाय और उद्योग के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी लोगों के बीच विचार-विमर्श हुआ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now