नावकोठी.
प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत के मनेरपुर के चर्चित शख्सियत रामदेव मल्लिक का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया. निधन से इलाके में शोक की लहर फैल गई है.वे 65 वर्ष के थे .विष्णुपुर पंचायत के सभी जाति धर्म के लोगों के बीच लोकप्रिय थे.समाजसेवी संजीव सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर मृतक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया.अपने निजी कोष से आर्थिक सहयोग किया.घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों का भीड़ उनके आवास पर जमा हो गये.
मनेरपुर के चर्चित शख्सियत रामदेव मल्लिक के निधन से शोक की लहर






