Home / News / शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु सात सूत्रीय मांग-पत्र, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु सात सूत्रीय मांग-पत्र, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग की वर्षों से लंबित एवं उपेक्षित मांगों के समाधान के लिए आंदोलन निरंतर गति पकड़ रहा है। आंदोलन के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष . जितेंद्र सिंह चौहान. के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम सात सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा गया
जिला महामंत्री किशोर कुमार राठौर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने बताया कि संगठन लंबे समय से तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग की न्यायोचित एवं ज्वलंत मांगों को लेकर संघर्षरत है, किंतु सरकार की उदासीनता के कारण शिक्षकों में गहरा असंतोष व्याप्त है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर वर्षों बाद रीट परीक्षा उत्तीर्ण करने का दबाव बनाया
जाना अनुचित है, जबकि अन्य किसी भी विभाग में ऐसी बाध्यता लागू नहीं है।गत वर्ष अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त किए गए विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र बजट जारी करने की भी मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं समुचित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होअखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष चंदन चतुर्वेदी महासंघ के महामंत्री राजेश गौतम और महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद गोचर शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now