ब्यूरो रिपोर्ट
देहरादून। जगतगुरु भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के महासचिव के पद पर नियुक्त हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक गुप्ता भगवान श्री परशुराम जी के आशीर्वाद से महासचिव के पद पर श्री दीपक गुप्ता जी को नियुक्त किया जाता है। दीपक गुप्ता जी काफी समय से सनातन धर्म के प्रति एवं हिंदू हितों का कार्य करते आ रहे हैं जिसके फलस्वरूप आज दीपक गुप्ता जी को नई जिम्मेदारी दी जा रही है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रोविन प्रबल प्रताप सिंह सोलंकी अधिवक्ता भारत सरकार सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली (भारत) जी ने उनको यह जिम्मेदारी देते हुए उनको बधाई एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना कि इसके साथ साथ सनातन के प्रति कटिबद्ध रहते हुवे कार्य करने को कहा।






