Home / News / जुआ खेलते 2 गिरफ्तार, 13 हजार नकद और 15 बाइक सीज

जुआ खेलते 2 गिरफ्तार, 13 हजार नकद और 15 बाइक सीज

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना नैमिषारण्य पुलिस ने जुआ खेलते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में 18.07.2026 को पुलिस टीम ने लक्ष्मणगंज मोड़ के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे 1. मानू पुत्र जगरुप यादव निवासी उत्तर वार्ड बुढ़े बाबा आश्रम, थाना नैमिषारण्य 2. प्रदीप पुत्र राम कुमार निवासी सिकलिन टोला, थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और 13,000 रुपये नकद बरामद हुए। इसमें 9,000 रुपये माल फड़ और 4,000 रुपये जामा तलाशी से मिले। मौके से 15 मोटर साइकिलें भी बरामद हुईं जिन्हें धारा 207 MV एक्ट के तहत सीज किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नैमिषारण्य पर मु0अ0सं0 114/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस टीम: थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में उ0नि0 उबैश अली, हे0का0 राजकुमार, का0 अंकुर कुमार, का0 सोवन्त कुमार, का0 रोविन्स कुमार, का0 धर्मवीर सिंह सहित 14 पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल रहे।

रिपोर्ट: अखिलेश गौतम

Tagged:
[post-views]
Share
Now