Home / News / पावर इंजीनियर एसोसिएशन राजस्थान, झालावाड़ इकाई द्वारा नवागत चीफ इंजीनियर का स्वागत

पावर इंजीनियर एसोसिएशन राजस्थान, झालावाड़ इकाई द्वारा नवागत चीफ इंजीनियर का स्वागत

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

पावर इंजीनियर एसोसिएशन राजस्थान (PEAR) की झालावाड़ इकाई द्वारा कालीसिंध थर्मल पावर परियोजना में नवपदस्थापित चीफ इंजीनियर वाई. एस. कटियार के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराम बैरवा, महासचिव शैलजा वर्मा तथा पीईएआर आरवीयूएनएल के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जोशी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री कटियार का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अध्यक्ष शिवराम बैरवा ने कहा कि पावर इंजीनियर एसोसिएशन राजस्थान सदैव अभियंताओं, विशेषकर कनिष्ठ अभियंताओं के हितों, कल्याण एवं व्यावसायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चीफ इंजीनियर श्री वाई. एस. कटियार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से अभियंताओं के हितों से जुड़े विषयों के समाधान तथा परियोजना में बेहतर कार्य वातावरण को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी।

महासचिव शैलजा वर्मा ने कटियार के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में परियोजना की कार्यसंस्कृति और अभियंताओं के बीच समन्वय को नई दिशा मिलेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now