मृतक की पहचान रामासरे पुत्र मंशा निवासी ककरहिया थाना रामकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रामासरे पिछले कई वर्षों से गांव की एक महिला के साथ रह रहा था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बहनोई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि शव पर घिसटने और पैरों की एड़ी पर चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता:अखिलेश गौतम





