Home / News / राज अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन की झालावाड़ जिला शाखा की बैठक सम्पन्न।( प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर शौक़त अंसारी का किया इस्तक़बाल )

राज अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन की झालावाड़ जिला शाखा की बैठक सम्पन्न।( प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर शौक़त अंसारी का किया इस्तक़बाल )

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ 12 जुलाई 2026 राजस्थान अधिकारी कर्मचारी मायनौरिटी एसोसिएशन की बैठक मामा भानजा दरगाह पर बैठक आयोजित हुई बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अंसारी का इस्तक़बाल किया साथ ही हज के मुकद्दस सफर से लोटे जिला अध्यक्ष हाजी कलीम अहमद ओर हाजी संनवर आलम का भी इस्तक़बाल किया, बैठक में जिला उपाध्यक्ष सादिक अली, रईस चिश्ती, संवर आलम, आरिफ़ हुसैन गौरी, रेहान खान , इमरान खान एंव अलीम बेग ने अपने विचार रखे बैठक में ऊर्दू शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखी, ज्यादातर सदस्यों ने संगठन को संगठित करने ओर नए सदस्य बनाने पर जोर दिया कुछ सदस्यों ने रकमा के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के साथ साथ सामाजिक कार्य करने की भी बात रखी जिसके लिए एक लाईब्रेरी चालू करने पर सहमति बनी जल्दी रकमा संगठन गरीब मुस्लिम बच्चों को पढ़ने एवं कोचिंग क्लासेस के लिए झालावाड़ शहर में एक लाईब्रेरी संचालित करेगा , ऊर्दू शिक्षकों की समस्याओं के लिए प्रशासन ओर सरकार से बात कर समस्याओं का हल निकाला जाएगा, बैठक में उपस्थित वरिष्ठ साथी आरिफ़ हुसैन गौरी के उमराह पर जाने पर उनका भी सभी सदस्यों ने फूल माला ओर शाल ओढाकर इस्तक़बाल किया ओर उनके सफर की आसानी के लिए दुआ की बैठक में शोयब खान अध्यापक अली मोहम्मद अशफाक भाई व्याख्याता शेर मोहम्मद जी अलीम बेग, ओवेस खान, इमरान खान, सलाम खान अशफाक, तौफीक खान, मोहिब खान, डाॅ. आशरिक पूर्व प्रधानाचार्य सादिक़ खान, पूर्व नर्सिंग अधिकारी आरिफ़ हुसैन गौरी, रईस चिश्ती साहब रेहान खान संनवर आलम आदि दो दर्जन सदस्य उपस्थित रहें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now