प्रयागराज में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जन्मोत्सव रविवार को बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, सुंदरकांड का पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया।आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के व्यापारी नगरवासी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।सभी ने मंत्री नंदी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की वही कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक में रसड़ा से चलकर रसड़ा पूर्व चेयरमैन बशिष्ठ नारायण सोनी, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता,वैश्य समाज जिला महामंत्री अविनाश सोनी, समाजसेवी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी सहित दर्जनों लोग सम्मिलित हुए एवं मंत्री नंदी जी को उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व चेयरमैन बशिष्ठ नारायण सोनी ने बताया कि उन्होंने पूरे प्रदेश में व्यापारियों के विकास, बाजारों की सुविधाओं में सुधार और व्यपारियों की विभिन्न मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।इसी कारण प्रदेश भर के व्यापारियों में उनके प्रति विशेष सम्मान और विश्वास हैं। भाजपा नेता अविनाश सोनी ने कहाँ की मंत्री नंदी का जनसपंर्क और सरल व्यवहार तथा व्यापारियो के सम्मान के लिए चट्टान की तरह सदैव खड़े होना उन्हें आम जनता तथा व्यापारी वर्ग के बीच लोकप्रीय बनाता हैं।इस जन्मोत्सव के अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ,दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।








