Home / Breaking News / एक ऐसा नाम जिसकी चर्चा राजनीति से ज्यादा समाजसेवा को लेकर हो रही है। हम बात कर रहे हैं माननीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार की,,,,,

एक ऐसा नाम जिसकी चर्चा राजनीति से ज्यादा समाजसेवा को लेकर हो रही है। हम बात कर रहे हैं माननीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार की,,,,,

बेगूसराय l राजनीति में कई चेहरे आते-जाते हैं, लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल पद से नहीं, बल्कि जनता के बीच उनकी सक्रियता और सेवा कार्यों से बनती है। इन्हीं नामों में इन दिनों बिहार के चर्चित समाजसेवी में से एक नाम आते हैं माननीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार की चर्चा बेगूसराय जिले में तेजी से हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति कुमार लंबे समय से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बेटियों की शादी में सहयोग, श्राद्धकर्म में सहयोग बीमारों के इलाज में मदद, आपदा एवं विपदा के समय राहत पहुंचाने तथा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने के कारण अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। कई ग्रामीणों का दावा है कि किसी भी परिवार पर संकट की सूचना मिलते ही वे सहायता के लिए आगे बढ़ते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, राष्ट्रपति कुमार ने समाजसेवा को केवल राजनीति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य के रूप में निभाने का प्रयास किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता जैसे विभिन्न जनहित कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की चर्चा लगातार होती रही है। समर्थकों का कहना है कि राष्ट्रपति कुमार केवल चुनावी समय में ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं। उनका मानना है कि जनता से सीधा संवाद और हर वर्ग तक पहुंच ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now