Home / News / चार साल से सड़क का इंतजार, नगर पंचायत के दावों की खुली पोल; बारिश में 50 परिवार बेहाल

चार साल से सड़क का इंतजार, नगर पंचायत के दावों की खुली पोल; बारिश में 50 परिवार बेहाल

(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)

(हमीरपुर )सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 16 विवेकानंद नगर स्थित शिवानी पैलेस के पीछे रहने वाले आधा सैकड़ा से अधिक परिवार गत चार वर्षों से सड़क की मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। बरसात के दिनों में पूरा क्षेत्र कीचड़ और जलभराव से भर जाने से लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
वार्ड निवासी विनोद यादव, शशांक शिवहरे, रामजी प्रजापति, इंद्रजीत सिंह, अंकित शिवहरे, नवनीत गुप्ता, राजा गुप्ता, राकेश सोनी आदि ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को उन्हें गोद या पीठ पर बैठाकर कीचड़ पार कराना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आए दिन मोटरसाइकिल चालक कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उनका कहना है कि इस समस्या से कई बार नगर पंचायत के चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां सीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत से मांग की है कि जनहित को देखते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण कराया जाए और सड़क निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्हें किसी से शिकायत नहीं, बल्कि अपने वार्ड के लिए केवल वही मूलभूत सुविधाएँ चाहिए जिनका अधिकार प्रत्येक नागरिक को है।
ईओ दिनेश आर्य ने बताया कि जल्द ही इसे कार्ययोजना में डालकर सीसी सड़क निर्माण कराया जायेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now