अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है। इस सूची के तहत 2020 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।कोरबा जिला पंचायत में पिछले कुछ समय से चल रहे प्रशासनिक और सियासी घटनाक्रम के बीच यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं, निवर्तमान सीईओ दिनेश कुमार नाग का तबादला कर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक (जीएम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों में कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
कोरबा जिला पंचायत को मिला नया सीईओ, प्रतीक जैन संभालेंगे जिम्मेदारी…






