ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा तीनों दिन कुल मिलाकर पांच पालियों में जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सकुशल शांतिपूर्ण माहौल मेंसम्पन्न हो गई। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों , सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित ड्यूटी में लगे सभी लोगों से साफ तौर पर निर्देशित कर रखा था कि शासन की मंशानुरूप नकल विहीन टेट की परीक्षा संपादित होनी चाहिए इसके लिए जो भी शासन के दिशा निर्देश हैं उनका शत् प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिले में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी, जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि 4 जुलाई को प्रथम पाली में प्राइमरी स्तर की टेट परीक्षा हुई। जिसमें प्राथमिक स्तर की डेट परीक्षा में पंजीकृत 2136 में 1991 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी 145 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस बार इस परीक्षा में सेवारत शिक्षक शिक्षिकाएं भी परीक्षा दी है। मजे की बात है कि कई केंद्रों पर पिता पुत्र तो कहीं मां पुत्री टेट की परीक्षा में परीक्षा दे रहे हैं।
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि नकल बिहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए पूर्व से ही निर्देशित किया गया था कि बहुत ही सावधानी की जरूरत है परीक्षा के दौरान कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए अभ्यर्थियों के साथ अच्छा व्यवहार हो लेकिन नकल जैसी कोई भी गुंजाइश नहीं होनी चाहिए ।सभी केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं ।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया, एडीएम चंद्रशेखर,अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ,सीओ सिटी सत्येंद्र पटेल, केंद्र सुरक्षा प्रभारी आशुतोष तिवारी हारून रशीद भी मुस्तैदी से लगे रहे, यही वजह रही कि तीनों दिन टेट की परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी के समाचार नहीं मिले
सभी कक्ष निरीक्षक समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें । परीक्षा केंद्र के गेट पर बायोमेट्रिक जांच की गई, कोई भी गलत अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में नहीं पहुंच पाया इस बार तो ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों की भी बायोमेट्रिक जांच हुई।
परीक्षा को सकुशल संपादित कराने में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार अखिलेश गुप्ता,सेक्टर मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार पांडेय अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी विवेक तिवारी फूलचंद चंद्रवंशी,वीरेंद्र शुक्ला ऋषि कुमार शुक्ला डॉक्टर आलोक शुक्ला रामगोपाल दुबे वीरेंद्र गर्ग इंद्र कुमार, प्रदीप शुक्ला मुकेश ललक सिंह यादव रमेश कुमार पुष्पेंद्र सिंह रामशरण हरिश्चंद्र प्रदीप प्रजापति व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
चित्रकूट -जिले के चारों परीक्षा केन्द्रों पर टीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न -प्रशासन की चौकस व्यवस्था के चलते कहीं कोई अव्यवस्था नहीं रही






