ब्यूरो संजय मिश्रा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में निशिकान्त राय प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी के मार्गदर्शन में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 20.05.2026 को एक वादिनी द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी गयी थी कि दिनांक 20.05.2026 को समय करीब 2.00 बजे दोपहर को वादिया व उसके परिजन घर पर सो रहे थे तभी वादिया की लड़की उम्र करीब 17 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गई। वादिया व उसके परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि अंकेश अपने साथ भगा कर ले गया। सूचना के आधार पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 103/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अंकेश पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं पीड़िता की बरामदगी हेतु उ0नि0 सुरेश प्रताप सिंह को निर्देशित किया गया। उ0नि0 सुरेश प्रताप सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए मुखविर की सूचना पर पीड़िता को बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
चित्रकूट -ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया






