Home / News / बखरी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 483 लीटर टेट्रा पैक शराब बरामद

बखरी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 483 लीटर टेट्रा पैक शराब बरामद

पिकअप समेत दो बाइक जब्त, पुलिस को देखते ही तस्कर फरार; गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

बखरी (बेगूसराय)। बखरी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर 483 लीटर टेट्रा पैक शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बखरी थानाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरियारपुर गांव में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब और तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को जब्त कर लिया पुलिस तकनीकी अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फरार तस्करों की पहचान में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर शराब तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बखरी पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए ऐसे अभियान लगातार चलाने की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now