झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़. रायपुर निवासी युवा शिक्षक गोविन्द मिश्रा को विद्यावारिधि (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, गोविन्ददेव गिरी, प्रो. रमेशचन्द्र पाण्डेय और प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी उपस्थित थे। इनके हाथों गोविन्द मिश्रा को यह उपाधि मिली। गोविन्द मिश्रा ने अपना शोध “गर्गसंहितायाः गोलोकखण्डस्य व्याकरणशास्त्रीयमीक्षात्मकमध्यय नम्” विषय पर प्रो. माण्डवीशरण त्रिपाठी के निर्देशन में पूर्ण किया। यह शोध संस्कृत व्याकरण एवं पुराण साहित्य के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।






