रामपुर। युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में युवा कांग्रेस नेता शैलेंद्र कुर्रे ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर शैलेंद्र कुर्रे ने कहा कि यदि उन्हें संगठन की जिम्मेदारी मिलती है, तो वे युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने युवा साथियों से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने का आह्वान किया।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आगामी दिनों में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने की संभावना है।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट रामपुर से
रामपुर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए युवा कांग्रेस नेता शैलेंद्र कुर्रे ने भरा नामांकन






